लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज से सूरत गई थी साली... जीजा ने अचानक की उससे शादी की डिमांड, सिरफिरे ने फिर सब खत्म कर दिया

Crime News: सूरत में दोहरा हत्याकांड.जीजा संदीप गौड़ ने पत्नी को डिवोर्स देकर साली ममता से शादी की मांग की. इनकार करने पर गुस्से में आकर उसने चाकू से हमला कर ममता और उसके भाई निश्चय कश्यप की हत्या कर दी.

ADVERTISEMENT

आरोपी जीजा संदीप गौड़
आरोपी जीजा संदीप गौड़
social share
google news

Crime News: प्रयागराज से सूरत अपने जीजा के घर अपनी मां और भाई के साथ गई ममता नामक युवती ने सोचा भी नहीं था कि वह कभी वापस नहीं आ पाएगी. हुआ ये कि ममता अपने भाई निश्चय कश्यप और मां शकुंतला कश्यप के साथ अपने एक भाई की शादी के लिए कपड़े खरीदने सूरत आई थी. बुधवार को ममता के जीजा संदीप गौड़ ने अचानक अपनी पत्नी को डिवोर्स देकर साली से शादी करने की डिमांड कर दी. यह बात सुन हर कोई हैरत में पड़ गया. जीजा की इस मांग को ममता ने ठुकरा दिया. आरोप है कि इसी बात से गुस्से में आए जीजा संदीप ने सास, साले और साली ममता पर चाकू से हमला कर दिया. वारदात में ममता और निश्चय की मौत हो गई.