उत्तर प्रदेश की ये यूनिवर्सिटी UGC की डिफॉल्टर लिस्ट में हुई शामिल, यहां चेक कीजिए ऑफिशियल नोटिस
यूजीसी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित देशभर के 37 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर सूची में डालते हुए दो हफ्तों का अल्टीमेटम दिया है. आयोग ने चेतावनी दी है कि वेबसाइट पर जरूरी जानकारी न देने पर इनकी मान्यता, कोर्स और डिग्री कार्यक्रमों पर रोक लगाई जा सकती है.
ADVERTISEMENT

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित तमाम राज्यों के 37 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर सूची में डाला है और साथ ही दो हफ्तों का अल्टीमेटम जारी किया है.आयोग ने कहा है कि इन विश्वविद्यालयों को दो हफ्तों के भीतर अपनी वेबसाइट पर अनिवार्य जानकारी अपलोड करनी होगी. अगर वे यह नहीं करते हैं तो यूजीसी उनके मान्यता, कोर्स और डिग्री प्रोग्रामों पर रोक लगा सकता है. बता दें कि यूजीसी सचिव प्रो. मनीष जोशी ने इन विश्वविद्यालयों के नाम पब्लिक किए हैं.