पवन सिंह की पत्नी ज्योति मदद की उम्मीद लेकर गई थीं PK के पास, वहां उनको क्या मिला?
मीडिया से बात करते हुए ज्योति सिंह ने कहा कि 'मैं यहां कोई चुनाव लड़ने या फिर राजनीति करने नहीं आई हूं. मैं सिर्फ प्रशांत किशोर से मिलने आई थी. क्योंकि इस वक्त मेरे साथ बहुत गलत हो रहा है. मैं चाहती हूं कि जो मेरे साथ हो रहा है वह किसी भी बहू और बेटी के साथ ना हो.
ADVERTISEMENT

Jyoti Singh and PK
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति के बीच का विवाद अब किसी से छुपा नहीं है. दोनों बीते कुछ दिनों से एक दूसरे पर लगातार हमलावर हैं. एक ओर जहां पवन सिंह के बिहार विधानसभा में चुनाव लड़ने की चर्चा है. वहीं दूसरी ओर ज्योति सिंह की जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर से मिलने पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. ऐसे में ज्योति सिंह के भी चुनाव लड़ने की कयासबाजी भी शुरु हो गई है. हालांकि ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर से मिलने के बाद ही यह साफ कर दिया है कि वह फिलहाल कहीं से चुनाव नहीं लड़ेंगी.