लेटेस्ट न्यूज़

पैर में बिछिया, अर्धनग्न बॉडी... चुनार जंक्शन पर लाल सूटकेस में बंद महिला को देख निकली चीख!

मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर एक खौफनाक वारदात की ऐसी झलक देखने को मिली कि लोगों की जान हलक को आ गई. इस खबर में मौजूद तस्वीर में दिख रहे सूटकेस में एक महिला की बॉडी इस हाल में मिली कि देखने वाले सिहर गए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर एक खौफनाक वारदात की ऐसी झलक देखने को मिली कि लोगों की जान हलक को आ गई. इस खबर में मौजूद तस्वीर में दिख रहे सूटकेस में एक महिला की बॉडी इस हाल में मिली कि देखने वाले सिहर गए. असल में ये वाकया मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर पहुंची बॉम्बे जनता एक्सप्रेस का है. पटना से मुंबई जा रही बॉम्बे जनता एक्सप्रेस में जरनल बोगी में लावारिस अवस्था मे शौचालय के पास एक लाल रंग का ट्रॉली बैग(सूटकेस) पड़ा हुआ था.