UPTak Baithak Logo

कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते वक्त तिरंगे के ऊपर दिखा BJP का झंडा, विपक्ष ने बोला हमला

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के श्रद्धांजलि समारोह की कुछ तस्वीरों से सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है. इन तस्वीरों में…

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के श्रद्धांजलि समारोह की कुछ तस्वीरों से सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है. इन तस्वीरों में कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर तिरंगे से ढका दिखाई दे रहा है और तिरंगे के एक हिस्से के ऊपर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का झंडा दिख रहा है. बीजेपी उत्तर प्रदेश के ट्विटर हैंडल से भी ऐसी तस्वीरें ट्वीट की गई हैं.