Yogi Cabinet: यूपी को मिली नए लिंक एक्सप्रेसवे की सौगात, 3 बड़े शहरों में बसेंगी नई सिटी
UP Cabinet Decision: योगी कैबिनेट ने मंगलवार को 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इनमें 1,008.67 करोड़ रुपये की लागत से 15.172 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण, 14,429 परिषदीय प्राथमिक स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने और छोटे व सीमांत किसानों को 6 लाख रुपये तक का कर्ज 6 फीसदी सालाना ब्याज पर देने का फैसला शामिल है.
ADVERTISEMENT

UP Cabinet Decision: उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट ने मंगलवार को 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास पर हुई बैठक में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे, स्मार्ट स्कूल, किसानों को सस्ता कर्ज और पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण जैसे कई बड़े फैसले लिए गए.

