UPTak Baithak Logo

भैया जी से कहकर बनवा दूंगा IAS... मथुरा में महिला बैंक कर्मी से सपा नेता राजन रिजवी ने की अश्लील चैट, अब हुआ गायब!

मथुरा में सपा नेता राजन रिजवी पर महिला बैंक कर्मचारी को अश्लील व्हाट्सएप मैसेज भेजने और आईएएस बनवाने का लालच देने का आरोप लगा है. पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

 Rajan Rizvi
Rajan Rizvi
social share
Google CTA

मथुरा में समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव राजन रिजवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. एक महिला बैंक कर्मचारी को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने और अपने रसूख का झांसा देकर फंसाने के गंभीर आरोप में उनके खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी सपा नेता ने महिला को 'भैया जी' की सिफारिश पर डेपुटेशन के आधार पर आईएएस बनवाने का लालच दिया था. मामला तूल पकड़ते ही पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है जिसके बाद से आरोपी नेता फरार है.