ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हिट एंड रन का खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक के दोनों पैर और रीढ़ टूटी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बिसरख थाना क्षेत्र के मूर्ति चौक पर हुए इस हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

Greater Noida West Hit and Run Case (Photo Edit By AI)
Greater Noida West Hit and Run Case: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बिसरख थाना क्षेत्र के मूर्ति चौक पर हुए इस हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि घटना पांच सितंबर की सुबह करीब 4:35 बजे की है. हादसे के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और टाटा पंच कार को भी कब्जे में ले लिया है.

