कानपुर में एक घोड़े ने सड़क पर आधा दर्जन लोगों को काटा, गुस्साए लोगों ने उसे भी नहीं छोड़ा!
कानपुर में आवारा जानवरों के हमलों के बीच अब घोड़े के आतंक का मामला सामने आया है. शहर के एक इलाके में सड़क पर घूम रहे घोड़े ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को काटकर घायल कर दिया.
ADVERTISEMENT

Kanpur Horse Attack News
Kanpur Horse Attack News: कानपुर में आवारा जानवरों के हमलों के बीच अब घोड़े के आतंक का मामला सामने आया है. शहर के एक इलाके में सड़क पर घूम रहे घोड़े ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को काटकर घायल कर दिया. हमले में तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिनमें एक महिला अफसाना की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने घोड़े को पकड़कर एक प्लांट में बंद कराया था, लेकिन गुस्साए स्थानीय लोगों ने प्लांट में घुसकर घोड़े को पीट-पीटकर मार डाला.

