बिजनौर में सरकारी टीचर नौशाद अली की हत्या, पीछे छोड़ गए 2 बीवी और 5 बच्चे!
बिजनौर के नजीबाबाद में स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक नौशाद अहमद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपी गौरव राठी पिस्तौल लेकर खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया. पुलिस हत्या की वजह की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Bijnor News:Naushad Ahmed
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े हुई एक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. नजीबाबाद थाना क्षेत्र में स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहे 40 साल के प्राथमिक शिक्षक नौशाद अहमद को एक युवक ने बेहद करीब से पेट में गोली मार दी. अस्पताल ले जाते वक्त ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई. इस सनसनीखेज हत्या में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब खाकी की दबिश से पहले ही आरोपी खुद पिस्तौल लेकर थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

