लेटेस्ट न्यूज़

जहां कौरवों ने पांडवों को आग लगाकर रची थी मारने की साजिश... बागपत के 'लाक्षागृह' को इस रूप में किया जाएगा विकसित

योगी सरकार ने महाभारत के 'लाक्षागृह' को धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने का फैसला किया है. बागपत स्थित इस ऐतिहासिक स्थल के लिए 1 करोड़ का बजट मंजूर हुआ है, जिससे यहां कायाकल्प और सुविधाओं का विकास होगा.

ADVERTISEMENT

Lakshagriha
Lakshagriha
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महाभारत से जुड़े एक प्रसिद्ध स्थल 'लाक्षागृह' को एक बड़े धार्मिक और विरासत पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है. पौराणिक कथाओं में ऐसा माना जाता है कि बागपत जिले के बरनावा गांव में हिंडन और कृष्णा नदियों के किनारे स्थित यह वही स्थान है, जहां कौरवों ने पांडवों को आग लगाकर मारने की साजिश रची थी. सूबे के पर्यटन विभाग ने महाभारत सर्किट के तहत मंजूर की गई इस परियोजना के लिए 1 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है. यहां पर सौंदर्यीकरण, आधुनिक लाइटिंग, साफ-सफाई, पीने के पानी, गेस्ट हाउस और सूचना केंद्र जैसी सुविधाएं दी जाएंगी ताकि यह स्थल घूमने आने वाले लोगों को आकर्षक बन सके.