लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी 8 नवंबर को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, ये है उनका पूरा शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी शन‍िवार की सुबह बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.

ADVERTISEMENT

PM Modi Varanasi Visit
PM Modi Varanasi Visit
social share
google news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट से पीएम मोदी का काफिला सीधे बरेका स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के गेस्ट हाउस पहुंचा. बरेका गेस्ट हाउस में मोदी का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया. बता दें कि पीएम मोदी का ये दौरा काफी खास रहने वाला है. पीएम मोदी शन‍िवार की सुबह बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही वह बीजेपी कार्यकर्ताओं को SIR का गुरुमंत्र देंगे.