लेटेस्ट न्यूज़

अनमोल सिंघल की स्कूटी का 20 लाख 74 हजार रुपये का चालान! मुजफ्फरनगर का ये मामला आपको चौंका देगा

मुजफ्फरनगर में स्कूटी सवार अनमोल सिंघल को तकनीकी गलती के कारण 20.74 लाख रुपए का चालान काट दिया गया. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चालान सुधार कर इसे 4,000 रुपए किया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक स्कूटी सवार का चालान देखकर लोग दंग रह गए. पुलिस ने एक साधारण स्कूटी पर 20 लाख 74 हजार (20,74,000 रुपये) का चालान काट दिया. जैसे ही यह विवादित चालान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और अफसरों को सफाई देनी पड़ी. मामला अब जांच के दायरे में है.