राहुल गांधी ने मथुरा के डालचंद और प्रहलाद का नाम लेकर लगाया हरियाणा में 'वोट चोरी' आरोप, इन दोनों के बारे में क्या पता चला?
UP News: राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर कथित वोट चोरी का आरोप लगाया. इस दौरान राहुल ने यूपी के रहने वाले डालचंद और प्रहलाद का भी नाम लिया. इसको लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: कल यानी गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है. इससे ठीक पहले नेता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग और भाजपा नीत एनडीए सरकार पर कथित वोट चोरी और चुनावी गड़बड़ी का आरोप लगा दिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अपने तर्क रखे और चुनाव आयोग-केंद्र सरकार पर मतदान सूची में गड़बड़ी और कथित वोट चोरी करने के गंभीर आरोप लगा दिए.