लेटेस्ट न्यूज़

खुलने को तैयार देश का सबसे लंबा गंगा एक्सप्रेसवे, मेरठ से प्रयागराज का सफर 6 घंटे में! सामने आया ये लेटेस्ट अपडेट

Ganga Expressway Update: गंगा एक्सप्रेसवे का 95% काम पूरा, फास्टैग ट्रायल सफल. फरवरी में खुलेगा 594 किमी लंबा मेरठ-प्रयागराज कॉरिडोर. 12 जिलों को मिलेगा सीधा लाभ.

ADVERTISEMENT

UP Expressway Update
UP Expressway Update
social share
google news

Ganga Expressway Update: उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलने वाला गंगा एक्सप्रेसवे अब अपने अंतिम चरण में है. 594 किलोमीटर लंबे इस 6-लेन (एक्सपेंडेबल 8-लेन) ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का 95% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक्सप्रेसवे पर मौजूद सभी 1498 स्ट्रक्चरों (पुल, पुलिया और फ्लाईओवर) का निर्माण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है.