योगी सरकार के 9 साल: “नव निर्माण के 9 वर्ष” किताब लॉन्च कर सीएम गिनाईं उपलब्धियां
UP 9 years Development: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 9 वर्षों की उपलब्धियों पर “नव निर्माण के 9 वर्ष” पुस्तक का विमोचन करते हुए विकास, सुशासन और सुरक्षा के मॉडल को प्रस्तुत किया. इस दौरान 9 लाख करोड़ रुपये के बजट और 9 दिवसीय विशेष अभियान की भी घोषणा की गई,.
ADVERTISEMENT

UP 9 years Development: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में विकास और समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने पर “नव निर्माण के 9 वर्ष” पुस्तक का विमोचन किया. इस दौरान उन्होंन कहा कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने जो ऊंचाइयां छुई हैं, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं के परिश्रम और 25 करोड़ जनता के विश्वास का परिणाम है.