दिग्विजय सिंह ने X पोस्ट कर पलट दिया UGC विवाद पर खेल, कांग्रेस सांसद ने गेंद अब यूजीसी और मंत्रालय के पाले में डाली
UGC Rules Controversy: यूजीसी के नए इक्विटी रेगुलेशन 2026 पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने X पर दी पूरी जानकारी. जानिए कैसे संसदीय समिति की सिफारिशें ठुकराने से भड़का सामान्य वर्ग और क्या है पूरा विवाद.
ADVERTISEMENT

Photo: Arun Kumar/ India Today
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के नए नियमों को लेकर उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विस्तार से एक पोस्ट किया है. दिग्विजय सिंह ने सिलसिलेवार ढंग से उन पॉइंट्स को सामने रखा है, जो इस विवाद की वजह बन गए हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में दावा किया है कि कैसे संसदीय समिति की सिफारिशों की अनदेखी की गई और किन फैसलों ने जनरल कैटेगरी और आरक्षित वर्ग के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है.