Chandauli Weather Today: चंदौली में बादलों की आंख-मिचौली, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, तापमान 33 डिग्री पहुंचा
Chandauli Weather News: बारिश की उम्मीद में आसमान बार-बार बादलों से ढक रहा है, लेकिन तेज धूप और बढ़ती उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. 33 डिग्री तापमान के बावजूद नमी ने गर्मी का असर कई गुना बढ़ा दिया है. अब चंदौली के लोग राहत के लिए अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

चंदौली में बादलों की आंख-मिचौली, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, तापमान 33 डिग्री पहुंचा
Chandauli Weather News: नगर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा. कभी तेज धूप तो कभी आसमान में घने बादल छाए रहे. बादलों की इस आंख-मिचौली के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी. अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के बावजूद हवा में नमी अधिक होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा.
