राम मंदिर केस में अब किसकी बारी? बड़े चेहरों से हो सकते हैं सवाल, बैंकिंग का पूरा सिस्टम बदलने की तैयारी
अयोध्या राम मंदिर में दान राशि में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार, विशेष जांच दल जल्द ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों से पूछताछ कर सकता है.
ADVERTISEMENT

Ram Mandir Case: राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ और दान के पैसों में हेराफेरी का मामला अब बेहद गंभीर मोड़ पर आ गया है. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच टीम दान चोरी घोटाले की तह तक जाने के लिए जल्द ही अयोध्या का रुख कर सकती है.
