UP Gold Silver Price Today: आज सोना-चांदी हुआ सस्ता, यूपी के कई शहरों में बदले गोल्ड-सिल्वर के रेट, देखें अपने यहां का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोना 10 रुपये और चांदी 100 रुपये सस्ती हुई. खरीदारी से पहले आगरा, लखनऊ, कानपुर समेत सभी शहरों के ताजा रेट जानें.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Rate Today In UP (Photo: AI)
Uttar Pradesh Gold Rate Today: उत्तर प्रदेश में सोमवार को सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. राज्य के कई प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. आगरा, इलाहाबाद, बलिया, बरेली, गाजियाबाद, गाजीपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, नोएडा, वाराणसी, सुल्तानपुर और संभल समेत कई शहरों में 24 कैरेट सोना 1,44,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं चांदी का भाव 2,55,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है.
