Mirzapur News: जेल से छूटा, फिर बना कातिल, अब छोटे भाई की पत्नी की पीट-पीटकर कर दी हत्या, गांव में सनसनी
Mirzapur Crime News: दहेज हत्या के मामले में सजा काटकर जेल से लौटा आरोपी फिर खूनी वारदात को अंजाम दे बैठा. इस बार उसने अपने छोटे भाई की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मां की लाश के पास बैठे मासूम बच्चों का दर्द पूरे गांव को झकझोर गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
ADVERTISEMENT

जेल से छूटा, फिर बना कातिल, अब छोटे भाई की पत्नी की पीट-पीटकर कर दी हत्या, गांव में सनसनी
Mirzapur Crime News: यूपी के मीरजापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, लालगंज थाना क्षेत्र के बेलहा (तेंदुहनी) गांव में रविवार को देर शाम पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया. दहेज हत्या के मामले में सजा काट चुके एक व्यक्ति अपने छोटे भाई की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर फरार हो गया. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
