लेटेस्ट न्यूज़

पति की कार में लगवाया GPS, हापुड़ में पीछा करते हुए होटल तक पहुंची पत्नी, फिर प्रेमिका के साथ पकड़ने के बाद हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

यूपी के हापुड़ में पत्नी ने कार में GPS लगाकर पति का पीछा किया और होटल में कथित प्रेमिका के साथ पकड़ लिया. सड़क से कोर्ट तक चले हंगामे और पुलिस कार्रवाई की पूरी जानकारी पढ़ें.

ADVERTISEMENT

Hapur Hotel Drama Case
Hapur Hotel Drama Case (Photo: AI)
social share
Google CTA

Hapur Hotel Drama Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पति-पत्नी के विवाद का एक अनोखा मामला सामने आया है. पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का शक होने पर पत्नी ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कार में जीपीएस ट्रैकर लगवा दिया. ट्रैकिंग के जरिए वह अपने देवर और अन्य परिजनों के साथ हापुड़ के एक होटल तक पहुंच गई, जहां पति कथित प्रेमिका के साथ मिला. इसके बाद होटल से लेकर सड़क और बाद में कोर्ट परिसर तक जमकर हंगामा और मारपीट हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है.