लेटेस्ट न्यूज़

UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, CJI सूर्यकांत ने सुनवाई में ये 5 बड़ी बातें कहीं

UGC New Rules: सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक. CJI सूर्यकांत बोले- नियम अस्पष्ट हैं और दुरुपयोग की संभावना है. 2012 के नियम रहेंगे लागू.

ADVERTISEMENT

Photo: Arun Kumar/ India Today
Photo: Arun Kumar/ India Today
social share
google news

यूजीसी के नए नियमों को लेकर चल रहे विरोध के बीच आज यानी 29 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में एक बेहद अहम सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने 13 जनवरी 2026 को अधिसूचित यूजीसी के नए नियमों पर फिलहाल रोक लगा दी है.कोर्ट ने कहा कि 2012 के दिशानिर्देश लागू और आगे भी प्रभावी रहेंगे. मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने इन नियमों की भाषा और मंशा पर सवाल उठाए हैं. CJI ने कहा कि 'ये नियम अस्पष्ट हैं और इनका दुरुपयोग संभव है.' अब इस मामले की अगली सुनवाई मार्च के महीने में होगी.