यूपी में कैसे अन्नदाता किसानों की कवच बन रही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण स्कीम, यहां जानिए फुल डिटेल
Farmer Accident Welfare Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के माध्यम से किसानों और खेतिहर श्रमिकों को बड़ा सुरक्षा कवच प्रदान कर रही है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 18,145 किसानों के परिवारों को 873.58 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खातों में भेजी गई है.
ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath
Farmer Accident Welfare Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार खेती-किसानी को लाभ का सौदा बनाने के साथ-साथ किसानों के जीवन को सुरक्षित करने की दिशा में भी ऐतिहासिक कदम उठा रही है. प्रदेश के किसानों और उनके परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना एक वरदान साबित हो रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस योजना ने न केवल दुर्घटना की स्थिति में किसान परिवारों को बिखरने से बचाया है, बल्कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी स्थिरता दी है.