अयोध्या गैंगरेप केस में जिन सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर चला था बुलडोजर, अब कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया, ये सबूत काम आया
Ayodhya Gangrape Case: सपा नेता मोईद खान गैंगरेप के सभी आरोपों से बरी. डीएनए रिपोर्ट नेगेटिव आने और पीड़िता की मां के बयान के बाद कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला. जानें किन आधारों पर मिली मोईद खान को राहत.
ADVERTISEMENT

Moeed Khan Acquitted
UP News: अयोध्या के भदरसा क्षेत्र में हुए चर्चित गैंगरेप केस ने यूपी की राजनीति को हिला कर रख दिया था. गैंगरेप का आरोप सपा नेता मोईद खान पर लगा था. उनके खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई भी की गई थी. बता दें कि अब इस केस में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है. पॉक्सो एक्ट की विशेष न्यायाधीश निरुपमा विक्रम की अदालत ने समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान को सभी आरोपों से बरी कर दिया है.