लेटेस्ट न्यूज़

मौनी अमावस्या पर विवाद के बाद माघ मेले को बीच में छोड़ निकले थे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, काशी पहुंच दिया पहला रिएक्शन

Shankaracharya Avimukteshwarananda Reaction: माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और प्रशासन के बीच 11 दिनों से जारी विवाद के बाद शंकराचार्य बिना स्नान किए काशी लौट गए हैं. अब इस पूरे प्रकरण के बाद शंकराचार्य का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि जो हुआ ठीक नहीं हुआ और इसका परिणाम भी ठीक नहीं होगा.

ADVERTISEMENT

Avimukteshwarananda Reaction
Avimukteshwarananda Reaction
social share
google news

Shankaracharya Avimukteshwarananda Reaction: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मेला प्रशासन के बीच मौनी अमावस्या के दिन स्नान को लेकर शुरू हुआ विवाद 11 दिनों तक धरने में तब्दील रहा. लेकिन कोई समाधान ना निकलने पर शंकराचार्य ने भारी मन से संगम की रेती को छोड़ दिया. इसके बाद सियासी प्रतिक्रियाएं भी इस मामले पर आनी शुरु हो गईं. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का शंकराचार्य के वापस जाने को लेकर कहना था कि जगद्गुरु शंकराचार्य का बिना पवित्र स्नान किये छोड़कर जाना एक अनिष्टकारी घटना है. अब इस पूरे प्रकरण के बाद शंकराचार्य का पहला रिएक्शन सामने आया है.