यूपी में पोल्ट्री फार्म खोलने पर 10 साल तक नहीं आएगा कोई बिजली बिल, साथ मिलेंगे ये और बड़े फायदे
Uttar Pradesh Poultry Development Policy 2022: यूपी सरकार कुक्कुट विकास नीति के तहत पोल्ट्री फार्म (मुर्गी पालन) खोलने पर बंपर फायदे दे रही है. योगी सरकार की इस योजना का मकसद मुर्गी पालन को एक बड़े उद्योग के रूप में विकसित करना है. जानें सरकार क्या-क्या फायदे दे रही है.
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh Poultry Development Policy 2022
Uttar Pradesh Poultry Development Policy 2022: उत्तर प्रदेश में अगर आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहे हैं, तो योगी सरकार आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है. यूपी सरकार कुक्कुट विकास नीति के तहत पोल्ट्री फार्म (मुर्गी पालन) खोलने पर बंपर फायदे दे रही है. इस योजना के तहत न सिर्फ आपको बिजनेस शुरू करने के लिए आसानी से लोन मिलेगा, बल्कि सरकार उस लोन का ब्याज भरने में भी आपकी मदद करेगी और साथ ही बिजली बिल और जमीन की रजिस्ट्री पर भी भारी छूट देगी.