लेटेस्ट न्यूज़

बागपत में 35 साल के शाहरुख ने 9 साल की बच्ची संग की गंदा काम करने की कोशिश, उसने किया विरोध तो दिखाई हैवानियत

बागपत, उत्तर प्रदेश में 9 साल की बच्ची के साथ 35 वर्षीय शाहरुख नाम के व्यक्ति ने छेड़छाड़ और मारपीट की. विरोध करने पर उसने बच्ची को काटा. आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे इलाके में आक्रोश और तनाव फैल गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. यहां के कोतवाली बड़ौद क्षेत्र की एक कॉलोनी में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ 35 वर्षीय शख्स ने न केवल अश्लील हरकत की, बल्कि जब बच्ची ने विरोध किया तो उसके चेहरे और शरीर पर दांतों से काट लिया. घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है.