लेटेस्ट न्यूज़

मां-बाप को भद्दी गालियां देने वाली हापुड़ की फेमस यूट्यूबर वंशिका कैमरे के सामने आई, उसने ये सब कहा

Hapur News: जमीन विवाद को लेकर मां और बाप को भद्दी गालियां देने वाली हापुड़ की यूट्यूबर वंशिका ने कैमरे के सामने आकर अपना पक्ष रखा है. वंशिका ने पूरे मामले को घर का मैटर बताया है. साथ ही नेगेटिविटी न फैलाने की अपील भी की है.

ADVERTISEMENT

Youtuber Vanshika
Youtuber Vanshika
social share
google news

Hapur Youtuber Vanshika News: हापुड़ की फेमस यूट्यूबर वंशिका और उसके परिवार के बीच का विवाद अब दो-फाड़ हो गया है. एक तरफ जहां वंशिका की मां ने अपनी ही बेटी पर मकान हड़पने के लिए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज कराई है. वहीं दूसरी तरफ अब वंशिका ने कैमरे के सामने आकर पूरे मामले को घर का मैटर बताया है. वंशिका ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि उसकी मां ने उसके ऊपर हाथ उठाया था, लेकिन वह फिर भी उसकी मा हैं.