लेटेस्ट न्यूज़

9वीं में पढ़ने वाले 14 साल के नाबालिग ने 40 साल की महिला से जबर्दस्ती संबंध बनाना चाहा फिर ऐसा हमला किया चली गई जान!

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के सासन गांव में 14 वर्षीय नाबालिग ने खेत में महिला पर दराती और डंडे से हमला किया. महिला को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सासन गांव में 3 नवंबर को हुई दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया. यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग ने खेत में काम कर रही महिला पर दराती और डंडे से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को पहले स्थानीय मेडिकल कॉलेज और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया लेकिन बुधवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर उना स्थित ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया है.