मीना श्रीवास्तव, करुणेश त्रिपाठी... यूपी में समाज कल्याण के ये 4 अफसर बर्खास्त, मचा हड़कंप
UP News: यूपी समाज कल्याण विभाग ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही है. भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत अब समाज कल्याण विभाग ने भी बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने 4 अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया है. इसी के साथ 3 सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए, उनकी पेंशन में कटौती करने का फैसला लिया है.