लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ की सुंदर तस्वीरें खींचने पर मिलेगा इतने रुपये का इनाम, LDA की पूरी स्कीम जानिए

Lucknow LDA News: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने एक अनोखी फोटोग्राफी प्रतियोगिता की घोषणा की है. इस प्रतियोगिता की थीम 'लखनऊ की असली वाइब' रखी गई है. देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

लखनऊ की एक तस्वीर.
लखनऊ की एक तस्वीर.
social share
google news

Lucknow LDA News: अगर आपको लखनऊ की खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद करना पसंद है, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने एक अनोखी फोटोग्राफी प्रतियोगिता की घोषणा की है. इस प्रतियोगिता का मकसद सिर्फ लखनऊ की सुंदर जगहों को दिखाना नहीं, बल्कि शहर के विकास और सौंदर्यीकरण को तस्वीरों के जरिए भी पेश करना है. इस कम्पटीशन में 10 हजार रुपये तक इनाम मिलेगा.