लेटेस्ट न्यूज़

गर्लफ्रेंड के घर अचानक बारात लेकर पहुंचा बॉयफ्रेंड, लड़की के घर वालों ने कर दी पिटाई, फिर थाने में शिवानी ने लिया ये फैसला

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में लव अफेयर से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां तीन साल से लव अफेयर में रह रहे युवक ने गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए उसके घर बारात पहुंचा दी.

ADVERTISEMENT

Hapur News
Hapur News
social share
Google CTA

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में लव अफेयर से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां तीन साल से लव अफेयर में रह रहे युवक ने गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए उसके घर बारात पहुंचा दी. अचानक बारात देखकर युवती के परिजन नाराज हो गए और दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. बात इतनी बढ़ी कि मारपीट होने लगी. सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई. वहां काफी देर तक बातचीत और समझौते की कोशिश हुई. आखिरकार युवती ने अपनी मर्जी से बॉयफ्रेंड के साथ जाने की बात कही, जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से उसे युवक के साथ भेज दिया गया.

3 साल से चल रहा था लव अफेयर

यह मामला हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के एक गांव का है. बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले अमन का गांव की रहने वाली शिवानी से करीब 3 साल से लव अफेयर चल रहा था. दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे. जानकारी के मुताबिक दीपावली की देर रात अमन युवती के घर पहुंचा और उसके पिता से शादी कराने की बात कही. युवती के पिता ने लोकलाज का हवाला देते हुए उसे बाद में आने की बात कहकर टाल दिया. हालांकि युवक ने इसे शादी के लिए सहमति समझ लिया.

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पिंटू ने दोस्त के साथ मिलकर फेसबुक वाली GF पिंकी की कर दी हत्या, वारदात से पहले तीनों ने पी थी शराब

 

परिवार को लेकर बारात के साथ पहुंचा युवक

इसके बाद सोमवार दोपहर अमन अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों को साथ लेकर बारात लेकर शिवानी के घर पहुंच गया. अचानक दरवाजे पर बारात देखकर युवती के पिता और अन्य परिजन नाराज हो गए. दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद मारपीट तक पहुंच गया. इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. हापुड़ देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालते हुए दोनों पक्षों को थाने ले आई. वहां काफी देर तक बातचीत और समझौते की कोशिश की गई, लेकिन शुरुआत में कोई नतीजा नहीं निकला.

थाने में युवती ने क्या कहा?

मामले में थाना प्रभारी पारस मलिक ने दोनों पक्षों की बात सुनी. इसके बाद युवती से अलग से बातचीत की गई. युवती ने स्पष्ट किया कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से अमन के साथ रहना चाहती है. पुलिस के मुताबिकशिवानी की उम्र करीब 19 साल और अमन की उम्र 21 साल है. दोनों के बालिग होने और युवती की सहमति सामने आने के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई.

यह भी पढ़ें- जिम जाने निकली मंतशा, फोन हुआ बंद और फिर मिली लाश! कानपुर में जिम ट्रेनर की हत्या, पिता ने ऐसे की पहचान

 

लड़की का वीडियो बयान लिया गया

हापुड़ देहात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पारस मलिक ने बताया, 'दोनों पक्ष थाने पर उपस्थित आए थे. अमन के परिवारजन शादी की बात करने के लिए शिवानी के घर गए थे, जहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी. थाने पर आने के बाद मिशन शक्ति केंद्र में लड़की को बैठाकर उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की गई. उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से अपने दोस्त अमन के साथ ही रहना और जाना चाहती है. लड़की ने इस संबंध में लिखित तहरीर भी दी है. उसकी लिखित सहमति, वीडियो बयान और दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद वह अपनी इच्छा से अमन और उसके परिवारजनों के साथ चली गई. फिलहाल इस संबंध में दोनों पक्षों से पूरी लिखा-पढ़ी करा ली गई है.