लेटेस्ट न्यूज़

पीलीभीत में पीटे गए कृषि अधिकारी पाल तो कलेक्टर IAS ज्ञानेंद्र सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान!

Pilibhit News: पीलीभीत में जिला कृषि अधिकारी से मारपीट मामले में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किया बड़ा ऐलान. जिला पंचायत सदस्य के पति नितिन पाठक पर हाथापाई का आरोप है, जिसका वीडियो वायरल हुआ.

ADVERTISEMENT

Pilibhit DM Gyanendra Singh
Pilibhit DM Gyanendra Singh
social share
google news

Pilibhit News: पीलीभीत में जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल के साथ पंचायत बोर्ड बैठक में हुई मारपीट मामले में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि मामले के जो भी आरोपी हैं उन्हें आज किसी भी हाल में गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य स्मृति पाठक के पति नितिन पाठक और उनके ड्राइवर ने कृषि अधिकारी का गिरेवान पकड़कर उनके साथ हाथापाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है.