लेटेस्ट न्यूज़

पीलीभीत में जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल को भरी मीटिंग में ही पीट दिया! जिनपर हुआ केस वो नितिन पाठक कौन?

Pilibhit News: पीलीभीत में जिला पंचायत की बैठक में कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल के साथ कथित मारपीट. जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नितिन पाठक पर हाथापाई का आरोप. वीडियो वायरल, अधिकारी ने DM से शिकायत की, मामला दर्ज.

ADVERTISEMENT

Pilibhit News
Pilibhit News
social share
google news

Pilibhit News: पीलीभीत में जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल के साथ जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि नितिन पाठक और उनके ड्राइवर ने कृषि अधिकारी का गिरेवान पकड़कर उनके साथ हाथापाई की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल का कहना है कि वह इस संबंध में डीएम से शिकायत करेंगे और जिसने मारपीट की है उस पर कार्रवाई करेंगे. पीड़ित कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि 'बैठक में खाद को लेकर बातचीत हो रही थी तभी मेरे साथ दो लोगों ने अभद्रता की.'