लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: 8 जुलाई को 10 जिलों में जारी हुआ भारी बारिश का येलो अलर्ट, 51 जनपद में वज्रपात को लेकर चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में 8 और 9 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट. बहराइच, आगरा, झांसी सहित कई जिलों में भारी वर्षा, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: मॉनसून अब पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी पूरी ताकत दिखा रहा है. मौसम विभाग ने 8 जुलाई की सुबह 8:30 बजे से 9 जुलाई की सुबह 8:30 बजे तक के लिए राज्य के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी और मध्य यूपी के कई हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है. वहीं अधिकांश जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.