'पति को गिरफ्तार कर जबरन रूसी सेना में भेज रही पुलिस...', मास्को से कानपुर की स्नेहा ने भारतीय PM व CM को भेजा ये मैसेज
Chandan Gupta Arrested in Russia: स्नेहा चंदन गुप्ता ने रूस से एक वीडियो बनाकर मदद की गुहार लगाई है. वायरल वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि मॉस्को पुलिस ने उनके पति चंदन गुप्ता को जबरन गिरफ्तार किया है और रूसी सेना में भर्ती होने के लिए दबाव डाल रही है.
ADVERTISEMENT

Sneha Chandan Gupta
Chandan Gupta Arrested in Russia: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोप लगाया गया है की रूस में एक भारतीय नागरिक को जबरन सेना में भर्ती करने के लिए परेशान किया जा रहा है. दरअसल, यह वीडियो स्नेहा चंदन गुप्ता ने रूस से बनाया है. उन्होंने भावुक होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है.

