'P से प्रभारी और P से...' PDA की नई परिभाषा बताने वाले विनोद तावड़े पर अखिलेश यादव का पलटवार
PDA फॉर्मूले को लेकर सपा और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. अखिलेश यादव ने भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े के बयान पर पलटवार करते हुए उन पर तीखा तंज कसा.
ADVERTISEMENT

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े (Vinod Tawde) पर तीखा हमला बोला. तावड़े की ओर से सपा के चर्चित PDA फॉर्मूले को नए अंदाज में पेश किए जाने पर अखिलेश यादव ने उन्हें 'पागल' तक कह दिया.

