UPTak Baithak Logo

राकेश टिकैत के गढ़ में क्या जाट देंगे जयंत चौधरी का साथ या होगा कोई बड़ा खेल? समझिए पूरा समीकरण

UP Kiska: मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना सीट पर 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदल गए हैं. आरएलडी अब बीजेपी के साथ एनडीए में है. जबकि सपा 2024 के लोकसभा नतीजों के सहारे वापसी की कोशिश में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Budhana Assembly Seat
Budhana Assembly Seat
social share
Google CTA

Budhana Assembly election 2027: मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना विधानसभा सीट भले ही कोई बहुत वीआईपी सीट न लगे लेकिन किसानों और जाट राजनीति के लिहाज से यह उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण सीटों में से एक मानी जाती है. किसानों की राजधानी कहे जाने वाले 'सिसौली' (टिकैत परिवार का पैतृक गांव) के इस इलाके में खेती-किसानी और गन्ने का मुद्दा हमेशा चुनाव का रुख तय करता है. 2013 के दंगों के बाद से लेकर 2024 के लोकसभा चुनाव तक बुढ़ाना ने राजनीति के कई उतार-चढ़ाव देखे हैं.