UPTak Baithak Logo

‘प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल देंगे...’, फिर मांगे 2 लाख! शाहजहांपुर में पुलिस ही बनी किडनैपर, सर्राफा व्यापारी के साथ जो किया हैरान कर देगा!

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिसकर्मियों पर ही सर्राफा व्यापारी को बंधक बनाकर रंगदारी वसूलने का गंभीर आरोप लगा है. तिलहर थाने की बिरियागंज चौकी से जुड़े चार पुलिसकर्मियों ने व्यापारी सुंदरम क्षत्रिय को कथित तौर पर फर्जी स्मैक तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी दी.

ADVERTISEMENT

Shahjahanpur Extortion Case
Shahjahanpur Extortion Case - आरोपी पुलिसकर्मी
social share
Google CTA

Shahjahanpur Extortion Case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिसकर्मियों पर ही सर्राफा व्यापारी को बंधक बनाकर रंगदारी वसूलने का गंभीर आरोप लगा है. तिलहर थाने की बिरियागंज चौकी से जुड़े चार पुलिसकर्मियों ने व्यापारी सुंदरम क्षत्रिय को कथित तौर पर फर्जी स्मैक तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी दी. आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और परिजनों से 2 लाख रुपये मंगवाए गए. शिकायत और जांच के बाद दो सिपाहियों धीरेंद्र और पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अरुण चित्तौड़िया और तुषार फरार हैं. चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.