लेटेस्ट न्यूज़

600 पाकिस्तानी नंबरों वाले ग्रुप से जुड़ वाराणसी का तुफैल उसमें क्या-क्या पोस्ट करता था? जासूसी के आरोप में दबोचा गया

UP News: वाराणसी के तुफैल की उम्र सिर्फ 25 साल है. उसपर आरोप है कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था. इसी के साथ वह पाकिस्तानी महिला के भी संपर्क में था, जिसके पति पाकिस्तानी सेना में हैं. जानिए इसके बारे में अभी तक क्या-क्या पता चला?

ADVERTISEMENT

Varanasi, Varanasi news, Varanasi police, Varanasi viral news, up news, up viral news, up ats, ats, pakistani agent, pakistani spy, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, वाराणसी, वाराणसी न्यूज, जासूस, पाकिस्तानी जासूस
up news
social share
google news

UP News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से देश की खुफिया एजेंसी और पुलिस देश में रहकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले आईएसआई एजेंट्स को पकड़ने का काम कर रही हैं. इसी बीच यूपी एटीएस ने 22 मई के दिन वाराणसी के तुफैल को गिरफ्तार किया है. 25 साल के तुफैल पर आरोप है कि वह पाकिस्तान में बैठे भारत विरोधी तत्वों के साथ मिलकर देश की एकता, अखंडता और संप्रुभता को नुकसान पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा था. आरोप है कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था.