लेटेस्ट न्यूज़

राहुल गांधी के साथ ज्योति मल्होत्रा नहीं बल्कि अदिति सिंह खड़ी हैं! वायरल तस्वीर का पूरा सच जानिए

क्या राहुल गांधी के साथ यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की वायरल तस्वीरें असली हैं? पाकिस्तानी दूतावास अधिकारी से लिंक के चलते रिमांड पर चल रहीं ज्योति मल्होत्रा के सियासी कनेक्शन पर भाजपा नेता अजय आलोक के दावे का जानें सच, यूपी Tak का फैक्ट चेक!

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी से लिंक के चलते यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा मौजूदा वक्त में पुलिस रिमांड में हैं. इस बीच ज्योति मल्होत्रा के कई सियासी नेताओं से लिंक जोड़े जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब ज्योति मल्होत्रा का लिंक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के साथ जोड़ा गया है. बता दें कि भाजपा नेता अजय आलोक ने X पर पोस्ट करते हुए दावा किया है कि ज्योति मल्होत्रा राहुल गांधी से मिल चुकी है. अजय आलोक ने अपनी बात को सिद्ध करने के लिए एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें राहुल गांधी के साथ जो महिला खड़ी है, उसे उन्होंने ज्योति मल्होत्रा बताया है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ये फोटो असली है या फेक? यूपी Tak ने इसी फोटो का Fact Check किया है, खबर में आगे जानें क्या है हकीकत?