UP Monsoon Update: यूपी में मॉनसून को लेकर आया एक और बड़ा अपडेट, आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश
UP Monsoon Update: यूपी में 6 जुलाई को मॉनसून का ऑरेंज अलर्ट. सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़ सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी. जानें अपने जिले के मौसम का हाल.
ADVERTISEMENT

UP Monsoon Update
UP Monsoon Update: मॉनसून प्रदेश भर में पूरी तरह से सक्रिय है और मौसम विभाग ने 6 जुलाई के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं, कई अन्य जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.