ब्राह्मण, राजपूत लड़कियों को 15-15 लाख देकर बरगलाने वाले छांगुर की साथी नीतू उर्फ नसरीन कौन है? इसके कांड तो और बड़े
UP News: छांगुर बाबा बड़े स्तर पर उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण रैकेट चला रहा था. इसका साथ एक सिंधी परिवार भी दे रहा था. इस परिवार ने भी छांगुर बाबा के जाल में फंसकर इस्लाम अपना लिया था. अब इसी परिवार की नीतू उर्फ नसरीन को लेकर बडे़ खुलासे हुए हैं.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन एटीएस की गिरफ्त में हैं. इन दोनों को उत्तर प्रदेश एटीएस ने राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है और अब जेल भेज दिया है. जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा, नीतू उर्फ नसरीन और नवीन रोहरा उर्फ जमालुद्दीन मिलकर जो धर्मांतरण रैकेट चला रहे थे, उसने सभी को हैरान करके रख दिया है. खुद को पीर बाबा बताने वाला बलरामपुर का जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा वैसे तो इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड है, मगर नीतू उर्फ नसरीन भी इस रैकेट की बड़ी खिलाड़ी निकलकर सामने आई है. अब हम आपको नीतू रोहरा उर्फ नसरीन की पूरी कहानी और इसके कांड बताते हैं.