ब्राह्मण लड़कियों को 16 लाख, पिछड़ी जाति की... लखनऊ के 'छांगुर बाबा' ने हर जाति की लड़की का रेट किया था फिक्स, पर क्यों?
Lucknow Crime News: लखनऊ के छांगुर बाबा ने धर्मांतरण का गंदा खेल खेला. अब यूपी ATS कर रही है उसकी तलाश. फरार बाबा के बारे में जो पता चला उसे जान चौंक जाएंगे.
ADVERTISEMENT

जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा (बाएं) और हिंदू धर्म अपनाते लोग (दाएं)
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12 लोगों की 'घर वापसी' कराई गई है. इन सभी लोगों को इस्लाम से हिंदू धर्म में वापस लाया गया है और इस बीच एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है. इस मामले में बलरामपुर के जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा का नाम सामने आया है, जो अब यूपी एटीएस की जांच के दायरे में है. चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए शातिर दिमाग छांगुर बाबा ने अपने ही करीबी नवीन रोहरा का परिवार के साथ धर्मांतरण करवाया और उसे अपना नाम जमालुद्दीन दे दिया. एटीएस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस धर्मांतरण रैकेट को विदेश से करोड़ों की फंडिंग मिल रही थी और गरीब व मजबूर लोगों को लालच देकर धर्मांतरण के लिए निशाना बनाया जा रहा था.