लेटेस्ट न्यूज़

ब्राह्मण, राजपूत, पिछड़ी लड़कियों के साथ गलत काम करने वाले इस छांगुर के साथ नीतू उर्फ नसरीन भी पकड़ी गई! फिर ये पता चला

UP News: जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को यूपी एटीएस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे मामले ने यूपी में हड़कंप मचा कर रख दिया है.

ADVERTISEMENT

UP News, up latest news, up crime news, lucknow crime news, lucknow news, lucknow news in hindi, lucknow crime latest news, lucknow police, lucknow changur baba dharmantran, changur baba up ats, up ats news, lucknow hindi samachar
UP News
social share
google news

UP News: जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन के कांड ने यूपी एटीएस को भी चौंका कर रख दिया है. आरोप है कि जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा यूपी में बड़े धर्मांतरण रैकेट को चला रहा था और बड़े स्तर पर विदेशों से इसके लिए उसे फंडिंग भी मिल रही थी. एटीएस की जांच में सामने आया है कि ये गरीब और मजबूर लोगों को लालच देकर उन्हें मुसलमान बना देते थे. हिंदू समाज की लड़कियों को इस्लाम में लाने के लिए, उनकी जातियों के हिसाब से रेट भी तय कर रखे थे. बता दें कि अब यूपी एटीएस ने बलरामपुर के जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी और करीबी नीतू उर्फ नसरीन को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है. एटीएस ने दोनों को जेल भी भेज दिया है.