लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के हर जिले में 12 से 14 जुलाई के बीच लगेगा जॉब फेयर, नौकरी चाहिए तो जान लीजिए ये सारी डिटेल

यूपी सरकार 12 से 14 जुलाई 2024 के बीच सभी जिलों में जॉब फेयर आयोजित कर रही है. जानिए कैसी कंपनियां आएंगी और कैसे मिलेगा सीधा नौकरी का मौका.

ADVERTISEMENT

RSSB VDO Job
UP skill mission
social share
Google CTA

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. उत्तर प्रदेश सरकार 12 से 14 जुलाई के बीच प्रदेश के सभी जिलों में जॉब फेयर (रोज़गार मेले) आयोजित करने जा रही है. यह आयोजन विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skill Day- 15 जुलाई) के मौके पर यूपी स्किल डेवलपमेंट मिशन (UPSDM) के तहत किया जा रहा है.