UP weather update: यूपी के 30 शहरों में बारिश का यलो अलर्ट, मौसम विभाग ने इन जगहों पर वज्रपात की आशंका जताई, 6 जुलाई का IMD का अपडेट देखिए
मौसम विभाग ने यूपी के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. जानिए किन-किन इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा है.
ADVERTISEMENT

यूपी बारिश IMD अलर्ट 6 जुलाई
Uttar Pradesh weather today: उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. शनिवार, 6 जुलाई को प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यलो अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात (thunderstorm & lightning) की संभावना जताई गई है, जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश (Orange Alert) की चेतावनी दी गई है.