चर्चा में: नगीना सांसद चंद्रशेखर से भिड़ने वाले अभिनव सिंह करणी सेना से बाहर, जानिए पूरा विवाद
Abhinav Singh Karni Sena Expelled: बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद को रोकने की धमकी देने वाले अभिनव सिंह को करणी सेना ने निकाला. जानिए कैसे चंद्रशेखर के 'जूता' वाले बयान के बाद करणी सेना ने अपने ही नेता पर कार्रवाई की.
ADVERTISEMENT
बाराबंकी में भीम आर्मी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले करणी सेना के नेता अभिनव सिंह को गहरा झटका लगा है. चंद्रशेखर आजाद को सीधी धमकी देने के बाद उपजे विवाद के बीच, करणी सेना ने अभिनव सिंह को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.