लेटेस्ट न्यूज़

बेटा हमें माफ कर देना....हरीश राणा के पिता का ये वीडियो रुला देगा, इमोशनल होकर कही ये बात

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट से मिली 'पैसिव यूथेनेशिया' की अनुमति. एम्स दिल्ली में डॉक्टरों की निगरानी में शुरू हुई प्रक्रिया. फूट-फूटकर रोते हुए पिता ने बेटे से मांगी माफी, बोले- अब कष्ट से मुक्ति मिल जाए.

ADVERTISEMENT

social share
google news

बेटा, जाने-अनजाने हमसे कोई भूल हुई हो तो माफ करना...ये शब्द उस पिता के हैं जिसने अपनी आंखों के सामने अपने होनहार बेटे को 13 साल तक तिल-तिल कर मरते देखा है. साल 2013 में चौथी मंजिल से गिरने के बाद कोमा में गए हरीश पिछले 13 वर्षों से बिस्तर पर बेजान पड़े हैं. मशीनों के सहारे चलती सांसों और कभी न खत्म होने वाले दर्द को देखते हुए, उनके पिता ने सुप्रीम कोर्ट से 'पैसिव यूथेनेशिया' (Passive Euthanasia) की मांग की थी. अब हरीश दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं जहाँ डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है और उन्हें धीरे-धीरे एक शांतिपूर्ण अंत की ओर ले जाया जा रहा है.